हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग दिवाली के दिन पटाखे जलाते हैं। लेकिन कई बारे इन पटाखों से हाथ या पैर जल जाता हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम पटाखों से अगर हाथ जल जाएँ तो आप कर सकते हैं। इससे आप तुरंत आराम मिल जायेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .दिवाली के पटाखों से अगर हाथ या पैर जल जाएँ तो आप चाहें तो उसे बर्फ वाल पानी में भिगो सकते हैं। इससे दर्द कम होगा और जलन का अहसास भी नहीं होगा। साथ ही साथ फोड़े होने के चांस भी कम जायेंगे।
2 .पटाखे से जले हुए स्थान पर ठंडा दूध डाल सकते हैं। दूध त्वचा को राहत देता है और ये एक अच्छा ट्रीटमेंट है। अगर आप ये उपाय कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें की आपने बिना मलाई वाला दूध लिया हो। कच्चा दूध इसके लिए ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इससे दर्द और जलन में तुरंत कमी आती हैं।
3 .अगर पटाखा जलाते समय आंखों में कोई चिंगारी चली जाए तो तुरंत पानी से साफ करें। इसके बाद तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं। आप पटाखें हमेशा चश्मा लगाकर जलाएं और सावधान रखें।
4 .पटाखें लजाते समय शरीर का कोई भी अंग जल जाएँ तो आप उसपर नारियल तेल, नीम तेल, एलोवेरा या शहद लगाएं। इससे आराम मिलेगा। हालांकि इसके बाद घाव को समय रहते डॉक्टर से जरूर दिखा लें।
5 .अगर दिवाली के पटाखे से आपके हाथ जल जाएँ तो तुलसी के पत्तों को पीसकर लगाने से जलन में राहत मिलती है। इससे जलन तो कम होती है और इंफैक्शन का खतरा भी कम होता है। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment