लक्ष्मी पूजन में इन 5 चीजों का ना करें इस्तेमाल, जीवन में आती है दरिद्रता

धर्म डेस्क: अगर आप दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने वाले हैं तो आप इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें। क्यों की कभी कभी सही जानकारी नहीं होने से इंसान कुछ ऐसी गलतियां कर देता हैं। जिससे उनके जीवन में परेशानियां उत्पन होने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों का इस्तेमाल लक्ष्मी पूजन में भूलकर भी ना करें। 
1 .शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय होती है लेकिन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप शालिग्राम की पत्नी है। इस नाते तुलसी देवी लक्ष्मी की सौतन है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। 

2 .शास्त्रों के अनुसार सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी चीर सुहागन हैं इसलिए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है। 

3 .देवी लक्ष्मी की पूजा के समय प्रसाद दक्षिण दिशा में रखें और फूल बेलपत्र हमेशा सामने रखें। इससे सबसे शुभ माना जाता हैं।  

4 .शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है। इसलिए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा करें। 

5 .शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए दीपक की बाती का रंग लाल होना चाहिए दीपक को दायीं ओर रखें। दीपक बायीं ओर नहीं रखना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment