हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनका पीरियड्स सही समय पर नहीं होता हैं। जिसके कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं का पीरियड्स मिस हो जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .गर्भनिरोधक गोलियों की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर आप एक्सटेंडेड-साइकल बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो आपके पीरियड्स डीले हो सकते हैं। महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .वैसी महिलाएं जिन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी) की दिक्कत होती है उनमें अडिशनल फॉलिकल्स बन जाते हैं जिस वजह से पीरियड्स का नॉर्मल प्रोसेस लंबा हो जाता है। इस स्थिति में महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .स्ट्रेस की वजह से भी महिलाओं का पीरियड्स मिस हो जाता हैं। क्यों की ब्रेन का हिस्सा हाइपोथैलमस जो पीरियड्स को रेग्युलेट करने के लिए जिम्मेदार होता है उस पर भी स्ट्रेस की वजह से हॉर्मोन्स में होने वाला बदलाव का असर पड़ता है। स्ट्रेस की वजह से वेट गेन या वेट लॉस भी होता है और यह भी पीरियड्स साइकल को प्रभावित करता है।
4 .अगर आपकी उम्र 45 साल से कम है और आपका पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाता है तो इसका मतलब है कि आप समय से पहले मेनॉपॉज या फिर प्रीमच्योर ओवेरियन फेलियर का सामना कर रही हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
5 .अगर आपको थायराइड की समस्या हैं तो थायरॉइड की वजह से आपका पीरियड्स बेहद हल्का, हद से ज्यादा या फिर अनियमित कुछ भी हो सकता है। यहां तक की इस बीमारी की वजह से कई महीनों तक आपका पीरियड्स बंद हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment