हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो सभी महिलाओं को अपने ब्रेस्ट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्यों की आज के समय में बहुत सी बीमारियां महिलाओं के ब्रेस्ट में हो रही हैं जो महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिस टिप्स को अपना कर महिलाएं अपने ब्रेस्ट को हेल्दी रख सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मेडिकल साइंस के अनुसार बढ़ा हुआ वजन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। खासकर मेनोपॉज के बाद। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना बॉडी मास इंडेक्स 23 से कम ही बनाकर रखें। ये आपके ब्रेस्ट के लिए लाभकारी रहेगा।
2 .आपको बता दें की ब्रेस्ट की स्किन सेंसटिव होती हैं। यहां लोशन ना लगाने से सनबर्न के साथ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही झुर्रीदार क्लीवेज से बचने के लिए भी स्तन में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसलिए महिलाएं इस बात का ख्याल रखें।
3 .ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं अपने डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, नट्स, बीन्स, दालें, दूध, दही, मछली और ब्रोकली जैसी हैल्दी चीजों को शामिल करें। इससे ब्रेस्ट की कोशिकाओं का विकास होता हैं तथा कैंसर जैसी बीमारियों से बचता हैं।
4 .ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं साइज के हिसाब से ब्रा का चूज करें। गर्भवती और स्तनपान करवाने महिलाएं मैटरनिटी ब्रा और एक्सरसाइज के समय स्पोर्ट्स ब्रा पहनें। साथ ही रात में सोते समय ब्रा न पहनें।
5 .ब्रेस्ट को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए ब्रेस्ट का मसाज भी जरुरी हैं। क्यों की ब्रेस्ट के मसाज करने से ब्रेस्ट के ब्लड का सर्कुलेशन तेजी के साथ होता हैं। जिससे महिलाओं की ब्रेस्ट स्वस्थ और फ़िट रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment