शरीर को बीमारी मुक्त रखने के लिए ज़रूर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग अपने शरीर को बीमारी मुक्त रखना चाहते हैं ताकि वो एक अच्छी जिंदगी जी सके। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो अपने शरीर को फ़िट नहीं रख पाते हैं जिससे उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में जिसके सेवन से आप अपने शरीर को बीमारी मुक्त रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बादाम :
बादाम एक ऐसा ड्राइ फ्रूट है जिसकी विशेषताएं खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। अगर आप अपने शरीर को  बीमारी मुक्त रखना चाहते हैं तो आप सुबह उठकर 4-5 बादाम जरूर खाएं। इससे आपका शरीर कई तरह के रोगों से मुक्त रहेगा तथा शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। 

मखाना :
मखाना खाने से सेहत को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। इससे इंसान का शरीर बीमारी मुक्त रहता हैं। 

अखरोट :
अखरोट का सेवन इंसान को बीमारी मुक्त रखता हैं। इससे दिमाग के सेल्स मजबूत होते हैं तथा इंसान का दिमाग तेज चलता हैं। इसके सेवन से इंसान को मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं। 

किशमिश :
आपको बता दें की किशमिश कैल्शियम और फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके रोजाना सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं साथ ही इसका सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। इसके अलावा किशमिश खाने से गुर्दे की पथरी, एनीमिया, दांतों में कैविटी आदि रोग नहीं होते। ये शरीर को बीमारी मुक्त रखता हैं। 

पिस्‍ता :
पिस्‍ता भी हमारे शरीर को बीमारी मुक्त रहता है। क्यों की इसमें मैग्‍नीशियम, कॉपर, रेशा, फास्‍फोरस और विटामिन बी जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं पिस्ता शरीर के कोलेस्ट्रोल को कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों से रक्षा करता है। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment