उबले अंडे खाने से होते हैं कमाल के फायदे, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो उबला अंडा इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। क्यों की उबले अंडे में कार्बोहाइड्रेट,  नियासिन, थियामीन, पाइरिडोक्सीन, विटामिन डी, विटामिन के,कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उबले अंडे खाने के फायदे के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
दिमाग के लिए फायदेमंद :
उबले हुए अंडे खाने से हमारे मस्तिष्क को बहुत फायदा मिलता है क्योंकि इसमें कोलोन होते हैं जो दिमाग के न्यूरो सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं और इंसान मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करता हैं। साथ ही साथ तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जाता हैं। 

आंखों के लिए फायदेमंद :
अंडे में विटामिन ए होता है जो कि हमारे आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और अंडा खाने से हमारी आंखों के अंदर देखने की शक्ति भी बढ़ती है। इससे रेटिना की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं तथा आंख में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं। 

स्तन कैंसर को रोकने में मददगार :
एक रिसर्च के अनुसार उबले हुए अंडे स्तन कैंसर को  कम करता है क्योंकि उबले हुए अंडे खाने से हमारे शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति मिलती है इसलिए हमें उबले हुए अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

एनीमिया के लिए फायदेमंद :
मेडिकल साइंस के अनुसार अंडों में एक मिश्रित लोहा होता है जो हीमोग्लोबिन के प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। इससे शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता हैं। जिससे एनीमिया की बीमारी दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। 

बालों के लिए फायदेमंद :
उबले हुए अंडे में हाई लेवल प्रोटीन होता हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। इससे बालों को झड़ना कम जाता हैं तथा इंसान के बाल मजबूत और मुलायम होते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment