घर में घोड़ों की तस्वीर लगाते ही दूर हो जाएगी वास्तु दोष, किस्मत का मिलेगा साथ

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो घोड़े की तस्वीर सफलता का प्रतीक होता हैं। इसे घर में लगाने पर घर की नकारात्मक शक्तियां घर से दूर हो जाती हैं और घरों में सकारात्मक शक्तियों का बास होने लगता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को अपने घर में घोड़े का तस्वीर लगाना चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की क्या घरों में घोड़े की तस्वीर लगाते ही घरों के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं तथा इससे किस्मत का भी साथ मिलने लगता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .फेंगसुई के अनुसार घोड़े की तस्वीर का इस्तेमाल सफलता दिलाने के लिए किया जाता है। इसे घर में लगाने पर कैरियर के छेत्र में बड़ी सफलता मिलती हैं। साथ ही साथ किस्मत का भी साथ बना रहता हैं। जिससे इंसान के जीवन में तरक्की आती हैं।  

2 .घर और ऑफिस में घोड़े की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। बेडरूम में घोड़े की तस्वीर जोड़े में लगानी चाहिए।  इससे जीवन में सकारात्मक शक्तियों की दस्तक होती हैं और हर कार्य में किस्मत का साथ बना रहता हैं। 

3 .शास्त्रों के अनुसार घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। घर में स्थाई रूप से मां लक्ष्मी का निवास हो जाता है।  

4 .आपको बता दें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। घर या आफिस में सफेद घोड़े की तस्वीर लगाने से वातावरण सकारात्मक हो जाता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। 

5 .फेंगशुई के अनुसार घर में 7 जोड़े वाले घोड़ों का शोपीस रखने से समस्त वास्तु दोष दूर हो जाते हैं तथा जीवन में किस्मत का साथ बना रहता हैं। 

0 comments:

Post a Comment