आंखों के दर्द और जलन दूर करेंगे ये देसी नुस्खे

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में प्रदूषण और विटामिन की कमी के कारण लोगों के आंखों में दर्द और जलन की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही साथ आंखों की रोशनी भी कम हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को अपना कर आप आंखों के दर्द और जलन को दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .गुलाब की 5-10 पंखुड़ियों को शहतूत की 3-4 पत्तियों के साथ एक गिलास पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए रख दें। इस पानी से फिर अपनी आंखें धो लें। इससे आंखों की थकावट दूर होगी जिससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही साथ आंखों के दर्द और जलन से भी आपको आराम मिलेगा। 

2 .आंखों के दर्द और जलन को दूर करने के लिए आप गुलाब जल में रूई भिगोकर कुछ देर आंखों पर रखें। ऐसा करने से भी आंखों की थकान दूर होती है। साथ ही साथ आपके आंखों में किसी भी प्रकार का कोई इंफेक्शन नहीं होगा। 

3 .खीरे का स्लाइस आंखों पर 10 से 15 मिनट तक रखें। इससे आंखों में ठंडक पहुंचती है और आंखों की थकान दूर होती है। साथ ही साथ आपको आंखों के दर्द और जलन से भी आराम मिलेगा। 

4 .आपको बता दें की सुबह जल्दी उठकर सूरज को उगता हुआ देखने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही साथ इससे शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहता हैं। 

5 .एक मुट्ठी साबुत धनिया रात में सोने से पहले पानी में भिगो दें। सुबह उठकर धनिया वाले पानी से आंखों में छींटे मारें। ऐसा करने से आपकी आंखे तरोताजा हो जाएंगी तथा आपको आंखों के दर्द और जलन से भी छुटकारा मिल जायेगा।  

0 comments:

Post a Comment