हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। जो इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ बना रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे संकेत के बारे में जो संकेत किसी गंभीर बीमारी के होते हैं। महिलाएं इस संकेत को नजरअंदाज ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .सिर दर्द की समस्या : अगर किसी महिला को लगातार सिर दर्द की समस्या होती हैं तो महिलाएं इसे हल्के में ना लें। क्यों की लगातार सिर दर्द होना माइग्रेन बीमारी के संकेत होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए अगर किसी महिला को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2 .पेल्विक में सूजन : अगर किसी महिला की पेल्विक में सूजन की समस्या होती हैं तो ये संकेत महिलाओं के लिए खतरनाक होते हैं। क्यों की पेल्विक में सूजन की समस्या तब होती हैं जब महिलाओं के बच्चेदानी में किसी प्रकार के संक्रमण या गांठ बन जाते हैं। इसलिए इस संकेत को महिलाएं नजरअंदाज ना करें और पेल्विक में सूजन होने पर तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
3 .वजन में बढ़ोत्तरी : अगर किसी महिला के वजन में अचानक से बढ़ोत्तरी होती हैं तो ये थायराइड बीमारी के संकेत हो सकते हैं। इसलिए महिलाएं इसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें और ऐसी समस्या होने पर महिलाएं तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सकें। क्यों की थायराइड के कारण महिलाएं अस्वस्थ हो जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment