साइंस डेस्क: आज के वर्तमान समय में अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश हैं। चाहें आर्थिक मोर्चे पर बात करें या फिर सैन्य मोर्चे पर बात करें हर छेत्र में अमेरिका सभी देशों से आगे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पांच ऐसे हथियार के बारे में जो हथियार सिर्फ अमेरिका के पास हैं। जिस हथियार से दुनिया के सभी देश खौफ खाते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
The Black Knight:
अमेरिका का यह थिंकटैंक एक ऐसा हथियार हैं जो सिर्फ अमेरिका के पास हैं। इसे बीएई सिस्टम्स ने बनाया है। इसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल वॉर के दौरान वहां किया जाता है, जहां सोल्जर की जान को खतरा होता है। इसमें 30 एमएम की कैनन, 7.62 एमएम की मशीन गन होती है। इसकी स्पीड 77 km/h होती है। इसे वीडियो गेम की तरह दूर से हीं कंट्रोल किया जा सकता हैं।
MQ9 REAPER DRONE :
इस ड्रोन का इस्तेमाल अमेरिका की करती है। इसे जनरल एटोमिक्स एयरोनोटिकल सिस्टम्स ने बनाया है। इसकी मैक्जिमम स्पीड 482 km/h है। ये 500 पाउंड के बम, जमीन से हवा में और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ले जाने में सक्षम है। ये सिर्फ अमेरिका के पास हैं।
AA12 ATCHISSON ASSAULT SHOTGUN :
आपको बता दें की इस शॉटगन को मैक्सवेल एचीसन ने बनाया है। इसमें 12 गौज की काट्रिज होती है। ये एक मिनट में 300 राउंड दाग सकती है। इसकी मैग्जीमम फायरिंग रेंज 200 मीटर है। इसकी लेंथ 966 एमएम होती है। इसे दुनिया का खतरनाक हथियार माना जाता हैं।
ACTIVE DENIAL SYSTEM :
इस खतरनाक हथियार को हीट रे भी कहा जाता है। इस हथियार से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव निकलती हैं। इसका इस्तेमाल भीड़ को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। अमेरिका ने इस वेपन का इस्तेमाल अफगानिस्तान वॉर के दौरान किया था।

0 comments:
Post a Comment