पेट को हर समस्‍या से दूर रखेंगे घर में बने ये चूर्ण, एक बार जान लें

हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार आज के समय में गलत खान पान के कारण इंसान को कई तरह के पेट संबंधित परेशानी हो रही हैं। जिससे इंसान की सेहत ख़राब होती जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे घर में बने एक ऐसे चूर्ण के बारे में जिस चूर्ण के सेवन से आप पेट को हर समस्या से दूर रख सकते हैं तथा आप पेट को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
समाग्री : 
अनारदाना 10 ग्राम
छोटी इलायची 10 ग्राम
धनिया 40 ग्राम
सेंधा नमक 50 ग्राम
सफेद नमक 50 ग्राम
मिश्री की डली 350 ग्राम
काला नमक 50 ग्राम
कालीमिर्च 20 ग्राम
तेजपत्ता 20 ग्राम
 पीपलामूल 20 ग्राम
दालचीनी 10 ग्राम
सौंठ 20 ग्राम
पीपल 20 ग्राम
नींबू का सत्व 20 ग्राम

चूर्ण बनाने की विधि : 
सेंधा नमक, काला नमक, सफेद नमक, मिश्री और नींबू का सत्व को छोड़कर सभी सामान को कड़ी धूप में 2-3 घण्टे सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। इसे पीसकर आप पाउडर की तरह बना दें। 

इसके बाद बाकी सामान को अलग से बारीक पीस लें और फिर सभी सामानों के इस पाउडर को अच्छे से मिला लें। आपका ये चूर्ण तैयार हो गया। इस चूर्ण को आप किसी डब्बे में बंध करके रख लें और प्रतिदिन हल्के गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे आपके पेट में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी और आपका पेट साफ और सेहतमंद रहेगा। 

पेट में अगर कब्ज और गैस की समस्या बनी रहती हैं तथा शौच करने में परेशानी होती हैं तो इस चूर्ण का सेवन करें। इससे आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment