पुरुषों में तेजी के साथ फ़ैल रही है ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके लक्षण

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बांझपन की बीमारी पुरुषों में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। जो पुरुषों के लिए एक चिंता का विषय हैं। इसके बारें में पुरुषों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि पुरुष खुद का ख्याल रख सकें। 
फ्रांस में बड़े पैमाने पर किए गए एक ग्लोबल अध्ययन में पाया गया है कि शुक्राणुओं की औसत संख्या में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इस खबर से चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है। अब भारत में इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है। वैज्ञानिक इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के शोध कर रहें हैं ताकि आने वाले समय में इस समस्या पर काबू पाया जा सके। 

दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के एक शोध से पता चलता है कि तीन दशक के दौरान प्रति मिलीलीटर वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या छह करोड़ से घटकर दो करोड़ रह गई है। जो एक चिंता का विषय हैं। वहीं लखनऊ के सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट में जमा 19,734 स्वस्थ पुरुषों के वीर्य पर किए एक मानक अध्ययन में पता चला है कि वीर्य की संरचना और गतिविधि में “वास्तविक गिरावट” आई है। आने वाले दिनों में अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो एक चिंता का विषय हो सकता हैं। 

पुरुषों को इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने खान पान और फिटनेश पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत हैं। अगर किसी पुरुषों के शरीर में थकान, कमजोरी की समस्या बनी रहती हैं तथा उनका वीर्य पतलेपन की समस्या का शिकार हो गया हैं तो उन पुरुषों में बांझपन की समस्या हो सकती हैं। उन पुरुषों को नजरअंदान नहीं करनी चाहिए और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

पुरुषों को प्रतिदिन आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण तेजी के साथ होगा तथा पुरुषों को बाँझपन की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment