घर में रखें भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, होगी खूब बरकत

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो भगवान शिव देवों के देव होते हैं। उनकी तस्वीर घर में रखने पर बरकात होती हैं तथा इंसान को सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही साथ घर में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे भगवान शिव की ऐसी तस्वीर के बारे में जिस तस्वीर को घर में रखने से बरकत होती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .शास्त्रों के अनुसार जिस तस्वीर में भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ हों वह तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है। साथ ही साथ घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। 

2 .शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है  इस कारण शिवजी की तस्वीर घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है। उत्तर दिशा में शिवजी की तस्वीर ऐसी जगह पर लगानी चाहिए जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग महादेव के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं तथा घरों में बरकत आती हैं। 

3 .जहां भगवान शिव की तस्वीर लगी हो, वह जगह एकदम साफ होनी चाहिए। शिवजी के आसपास गंदगी न रखें, अन्याथा घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है। इस बात का सदैव ख्याल रखें। 

4 .शास्त्रों के अनुसार शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित या फिर ध्यान की मुद्रा की तस्वीरें घर में लगाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों में भी एकाग्र होने का भाव बढ़ता है।

5 .भोले शंकर की क्रोध की मुद्रा वाली तस्वीर कभी घर में नहीं लगानी चाहिए ऐसी तस्वीर विनाश का प्रतीक होती है। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। 

0 comments:

Post a Comment