नई दिल्ली: भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक हैं। भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे यानी सेना दिवस मनाया जाता है। फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा ने इसी दिन यानी 15 जनवरी, 1949 को आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर फ्रांसिस बूचर से भारतीय थल सेना के कमांडर इन चीफ का प्रभार संभाला था। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारतीय सेना से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उसके इतिहास के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .साल 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार के अधीन भारतीय सेना का गठन हुआ था। अभी देश भर में भारतीय सेना की 53 छावनियां और 9 आर्मी बेस हैं।
2 .भारतीय सेना के पास एक घुड़सवार रेजिमेंट है। दुनिया में अब इस तरह की सिर्फ तीन रेजिमेंट्स रह गई है जिनमें से एक भारत की है।
3 .भारतीय थल सेना का खुफिया विभाग डायरेक्टोरेट ऑफ मिलिट्री इंटेलिजेंस है। इसका गठन साल 1941 में हुआ था। यह सेना में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और सीमा पार खुफिया जानकारी जुटाने का काम करता है।
4 .भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र के शांतिबहाली ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाती है। बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों को इन ऑपरेशनों में तैनात किया जाता है।
5 .भारतीय वायु सेना का तजाकिस्तान में एक आउट स्टेशन बेस है और दूसरा बेस अफगानिस्तान में बनाने पर गौर कर रही है।
6 .सियाचिन ग्लेशियर दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि है। यह समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।यहां भारतीय सैनिक देश की रच्छा करते हैं।

0 comments:
Post a Comment