शरीर की इन बीमारियों को झट से दूर करता है लहसुन और शहद

हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान की बात करें तो लहसुन और शहद इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां लहसुन और शहद के सेवन से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
डायरिया :
आयुर्वेद के अनुसार लहसुस और शहद डायरिया की बीमारी में फायदेमंद साबित होता हैं। यदि किसी शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें। इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा। इससे बच्चे की सेहत भी अच्छी रहेगी। 

गले में इंफेक्शन :
अगर आपके गले में इंफेक्शन की समस्या हैं तो आप शहद और लहसुन को एक साथ मिलाकर सेवन करें। इससे गले की समस्याएं जैसे गले में सूजन, गले में खराश आदि दूर हो जाती है। साथ ही साथ गला साफ और सेहतमंद रहता हैं। 

दिल के रोग :
लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने से दिल संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। यही नहीं लहसुन और शहद का मिश्रण रक्त संचार को ठीक रखने के अलावा दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म कर देता है। जिससे दिल की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। 

साइनस और सर्दी जुकाम :
यदि किसी व्यक्ति को साइनस की समस्या या सर्दी जुकाम हो गया हो तो आप लहसुन और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से शरीर के अंदर की गर्मी बढ़ती है जिससे ऐसे सभी रोग खत्म हो जाते हैं। साथ ही साथ इससे इनका सेहत अच्छी रहती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

0 comments:

Post a Comment