एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें की उम्मीदवार 30 दिसंबर या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
पाठ्यक्रमों के लिए ट्रेनिंग :
एयर फोर्स एकेडमी डुंडिगल (हैदराबाद) में जनवरी 2021 के पहले हफ्ते में शुरू होगी। भारतीय वायुसेना द्वारा जारी नोटिस में बताया है कि वायुसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए प्रशिक्षण 74 हफ्ते होगी। अगर नॉन टेक्निकल में ग्राउंड ड्यूटी की बात करें तो उनके लिए ट्रेनिंग 52 हफ्ते होगी।
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवार को परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
परीक्षा तिथि :
एएफसीएटी परीक्षा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में ग्रुप ए अधिकारियों के लिए 22 और 23 फरवरी को होगी।
परीक्षा पैटर्न :
आपको बता दें की परीक्षा दो दिन में संपन्न होगी और दो शिफ्ट में चलेंगी।
परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग और मिलिट्री ऐप्टिट्यूड टेस्ट से सवाल होंगे।
परीक्षा 2 घंटे की होगी और कुल अंक 300 होंगे।

0 comments:
Post a Comment