मच्छरों के काटने से हो सकती है ये 3 जानलेवा बीमारियां, रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: आज के समय में मच्छरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय हैं। क्यों की मच्छरों के काटने से शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां मच्छरों के काटने से हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मलेरिया : मलेरिया मादा मच्‍छर एनाफिलिस के काटने से होता है। मलेरिया कारण चक्कर आना, सांस फूलना, जैसे समस्या होने लगती हैं। सही समय पर इलाज ना कराने से कई बार ये बीमारियां जानलेवा भी साबित होती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। ताकि वो खुद का ख्याल रख सके।

डेंगू : डेंगू संक्रमित मादा एडीज एजीपीटी मच्छर के काटने से होता है जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती हैं। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में कई दिनों का वक्त लगता है। डेंगू होने से पहले मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

चिकनगुनिया : यह बीमारी चिकनगुनिया वायरस ले जाने वाले मच्छरों के काटने के कारण होता है। ये शरीर को बेहद कमजोर कर देने वाली बीमारी हैं। इस बीमारी से मरीज को भयानक जोड़ों का दर्द होता है जो कई हफ्तों तक बरकरार रहता है। कभी कभी इंसान के लिए जानलेवा भी साबित होता हैं। इसलिए इस बीमारी को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment