मच्छरों से हैं परेशान, अपनाएं ये तीन घरेलू नुस्खे

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मच्छरों से परेशान रहते हैं। मच्छरों के कारण कई सारी बीमारियां भी उत्पन होने लगती हैं। जिससे इंसान की सेहत प्रभावित होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को आजमा कर आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर आप मच्छरों से परेशान हैं तो आप सोते समय कुछ दूरी पर कपूर में मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं, इससे भी मच्छर आपके पास बिल्कुल नहीं भटकेंगे। साथ ही साथ मच्छरों की इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप ये घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

2 .अगर आप मच्छरों की समस्या से परेशान हैं तो आप सबसे पहले नीम के तेल में कपूर को मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इस मिश्रण को तेज पत्ते पर स्प्रे करें और तेज पत्ते को जला लें। इस धुंए से आपके घर से सभी मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। साथ ही साथ घरों में एक भी मच्छर मौजूद नहीं रहेंगे। इसलिए आप इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं।

3 .मच्छरों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। इससे आपको मच्छरों की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ इससे आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा और शरीर में बीमारी होने के चांस खत्म हो जायेंगे।

0 comments:

Post a Comment