सोना निकालने वाली दुनिया की 5 सबसे बड़ी कंपनियां, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: इस दुनिया में बहुत सी कंपनी जमीन से सोना निकालने का काम करती हैं। लेकिन कंपनियों के बारे में बहुत लोगों को जानकारी होती हैं। आज इसी विषय में इन कंपनियों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो जमीन से सबसे ज्यादा सोना निकालती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बैरिक गोल्ड कॉर्पोरेशन :
यह कंपनी पूरी दुनिया में 26 सोने की खानों का संचालन करती है। पिछले साल कंपनी के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास 139.8 मिलियन औंस सोने का भंडार है। ये सोना निकालने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हैं। 

न्यूमॉन्ट माईन्स :
रिपोर्ट के अनुसार न्यूमॉन्ट के पास 91.8 मिलियन औंस का सोने का भंडार है। इसके पास कुल लैंड लगभग 39000 स्वायर माइल है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हैं जो जमीन से सोना निकालने का काम करती हैं। 

एंग्लो गोल्ड अशान्ति।
आपको बता दें की यह साउथ अफ्रीका की कंपनी है, जो चार महाद्वीपों में कुल मिलाकर 21 सोने की खानों का संचालन करती है। इसकी सोने की खानें 10 देशों में हैं। ये जमीन से सोना निकालने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

गोल्ड फील्ड लिमिटेड:
गोल्ड फील्ड लिमिटेड कंपनी दक्षिण अफ्रीका, घाना, ऑस्ट्रेलिया और पेरू में सोने का उत्पादन और इसका भंडारण करती है। यह सोना निकालने वाली दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी हैं। 

यमन गोल्ड। 
यह सोना निकलने वाली दुनिया की पांचवी कंपनी हैं। यह कनाडा की कंपनी है, जो ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली मैक्सिको और कोलंबिया में सोने के उत्पादन, डेवलपमेंट, एक्सप्लोरेशन आदि का काम करती है।

0 comments:

Post a Comment