न्यूज डेस्क: आज के समय में आधार कार्ड हर इंसान के पास होना ज़रूरी हैं। क्यों की बिना आधार कार्ड के आप कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं। आज इसी विषय में एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे डॉक्युमेंट्स के बारे में जो डॉक्युमेंट्स बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए ज़रूरी हैं। बिना डॉक्युमेंट्स के आप आधार कार्ड नहीं बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बच्चे के लिए आधार कार्ड।
आपको बता दें की आधार कार्ड 5 साल की उम्र से छोटे व बड़े बच्चों के लिए बनाया जा सकता है। अगर आपका बच्चा 5 साल की उम्र से छोटा है तो इसके लिए आपको उसके जन्म प्रमाण पत्र यानी बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इसलिए आप जन्म के समय अपने बच्चे का बर्थ सर्टीफिटेक जरूर बनाएं।
अगर किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो बच्चे के माता-पिता में से भी किसी एक के आधार कार्ड की मदद से काम बन सकता है। सरकारी निर्देश के अनुसार 5 साल से छोटे उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक जानकारी नहीं ली जाती है। लेकिन, जब उसकी उम्र 5 साल से अधिक हो जाती है तो बायोमेट्रिक रिकॉर्ड अपडेट कराना होता है।
अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से अधिक है तो इसके लिए आपको स्कूल के लेटर हेड और ग्राम प्रधान या सभासद का लेटर भी चाहिए होगा। आधार कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले इन सभी डॉक्युमेंट्स को पहले एकत्रिक कर लें। 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों का आवेदन के दौरान बायोमेट्रिक रिकॉर्ड सबमिट किया जाता है, लेकिन 15 साल बाद इसे फिर से एक बार अपडेट कराना होगा।
0 comments:
Post a Comment