10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बंपर बहाली, 310 पद हैं खाली, जल्दी करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 310 ओवरसियर (सिविल), परिचारिका, फार्मेसिस्ट, तकनीशियन, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, तकनीकी निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक निर्धारित की गई हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.secl-cil.in पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के द्वारा किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आवेदन तिथि : आपको बता दें की इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2020 से लेकर 5 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment