डाक विभाग में 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, बिना परीक्षा मिलेगा जॉब

न्यूज डेस्क: डाक विभाग में 8वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही हैं। जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आपको बता दें की भर्ती की ये प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा की जा रही हैं।

पदों का विवरण : मिली जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने मोटर व्हीकल मेकेनिक, मोटर व्हीकल इलेक्ट्रिशियन, ब्लैकस्मिथ, टायरमैन, पेंटर, अपहोल्सटरर, कारपेंटर एवं ज्वाइंटर के 19 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : डाक विभाग के इन सभी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। तभी आप आवेदन कर सकेंगे।

वेतनमान : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर जॉब करने वालों को पे-मैट्रिक्स लेवल 2 (यानि पे-बैंड-1 5200-20200 रुपये और ग्रेड पे 1900 रुपये) मिलेगा।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन करें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2 नवंबर 2020

0 comments:

Post a Comment