न्यूज डेस्क: रेलवे 15 अक्टूबर से कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा हैं। जो लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं वो ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं और यात्रा का आनंद ले सकते हैं। IRCTC के वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकते हैं।
15 अक्टूबर से इन ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू, टिकट करें बुक।
1 .दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि 15 अक्तूबर से 02222 हावड़ा-पुणे एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को खुलेगी।
2 . वहीं 17 अक्टूबर को 02221 पुणे-हावड़ा एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल पुणे से रवाना होगी।
3 .दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि 16 अक्टूबर को 02807 सांतरागाछी-चेन्नई एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से पहली बार खुलेगी। आपको बता दें की ये ट्रेन बंगाल के खड़गपुर, ओड़िशा के बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, आंध्रप्रदेश के विजयानगरम, विशाखापट्टनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, ओंगले, नेल्लोर, गुडुर और चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी।
4 .वहीं 18 अक्टूबर, 2020 से 02808 चेन्नई-सांतरागाछी एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सांतरागाछी के लिए रवाना होगी

0 comments:
Post a Comment