2021 के लिए बिहार बोर्ड 10वीं/12वीं का टाइमटेबल जारी, करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से साल 2021 में 10वीं/12वीं का एग्जाम लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा 2021 के टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट : http://biharboardonline.bihar.gov.in/

कब होगी 10वीं की परीक्षा। 
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा फरवरी 2021 में होगी। 17 फरवरी 2021 को पहला पेपर होगा। ये परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

कब होगी 12वीं की परीक्षा। 
आपको बता दें की साल 2021 में बिहार इंटर परीक्षा  2 फरवरी 2021 से शुरू होकर 13 फरवरी 2021 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 

0 comments:

Post a Comment