न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद बढ़ता जा रहा हैं। दोनों देश की सेनाएं आमने सामने हैं, जो कभी भी युद्ध में बदल सकती हैं। आपको बता दें की साइंस और टेक्नोलॉजी में शायद चीन भारत से आगे निकल गया हैं। लेकिन अगर युद्ध की बात आती हैं तो चीनी फौज भारतीय सेना के साथ भिड़ना नहीं चाहती हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की फौज भारतीय जवानों से कितना खौफ खाती है। ये इस बार से अंदाजा लगाया जा सकता हैं की जब गलवान घाटी में भारतीय शूरवीरों ने आमने सामने के संघर्ष में चीनियों के छक्के छुड़ा दिए थे। लाठियों-पत्थरों से हुई इस लड़ाई में भारतीय सिपाहियों ने 43 चीनियों को पीट-पीटकर मार डाला था। भारतीय सेना के इस रूद्र रूप को देख चीनी सैनिक भाग खड़े हुए थे।
साल 1967 में भी जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी तो भारतीय सैनिकों ने 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों को खुसरी से मार गिराया था। इसकी खौफ आज भी चीनी सैनिकों में दिखाई देती हैं। चीन के मिलिट्री एक्सपर्ट खुद मानते हैं की भारत की फौज जंग की आग में तप कर फौलाद की तरह मजबूत बनी हुई है। उनसे भिड़ना किसी भी देश की सेना के लिए मुश्किल हैं।
वहीं चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी होने के कारण चीन के सिपाही बेहद प्यार दुलार में पले बढ़े होते हैं। जिसकी वजह से उनमें जीवन संघर्ष की क्षमता बेहद कम हो जाती हैं। कई रिपोट में एक खुलासा भी हो चूका है की चीनी सैनिक भारत से लगी सिमा पर अपनी पोस्टिंग नहीं चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment