न्यूज डेस्क: यूपी परिवहन विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आने वाली हैं। क्यों की परिवहन विभाग राज्य में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी कर रहा हैं। इसको लेकर बहुत जल्द सुचना जारी किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने खाली पदों का ब्यौरा तैयार किया है। बहुत जल्द खाली पड़े पदों को भरा जायेगा। आपको बता दें की यूपी परिवहन विभाग ने क, ख, ग और घ वर्ग के करीब 21700 पद खाली हैं।
नौकरी की चाहत रखने वाले युवा इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रहें। क्यों की शासन की ओर से भर्ती के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही साथ इसको लेकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया जायेगा।
पदों का विवरण :
क वर्ग में प्रधान प्रबंधक: 22 पद
ग वर्ग में लिपिक संवर्ग : 4610 पद
घ वर्ग में चालक-परिचालक :17000 पद
ख वर्ग में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक : 68 पद
योग्यता : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक पदों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। इसको लेकर विभाग नोटिश जारी करेगा।

0 comments:
Post a Comment