जदयू का निश्चय पत्र, न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की जीत पक्की

न्यूज डेस्क: बिहार में सभी राजनितिक पार्टियां चुनाव के मैदान में तुरत गई और जनता से कई तरह के बड़े बड़े बादे कर रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पटना से आ रही हैं की जदयू ने बिहार के लोगों के लिए निश्चय पत्र जारी किया हैं। इस निश्चय पत्र पर लिखा हैं न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की जीत पक्की।

निश्चय पत्र में किये गए बादें।
1 .निश्चय पत्र में कहा गया है की युवाओं को और बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ रोजगार दिए जाएंगे। आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाई जाएगी।

2 .निश्चय पत्र के द्वारा बादा किया गया है की आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक में पढ़ रहे बच्चों को सोलर, ड्रोन तकनीक, ऑप्टिकल फाइबर एवं नेटवर्किंग, ट्रांसफॉर्मर, मैनुफैक्चरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी इत्यादि जैसे कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

3 .इंटर पास अविवाहित महिलाओं को 25,000 और स्नातक पास महिलाओं को 50,000 रुपए मिलेंगे ताकि वो आगे की पढ़ाई कर सकें।

4 .बिहार में खेती करने वाले किसानों के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

5 .सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाएगा।

6 .प्रत्येक 8-10 पंचायतों पर पशु अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी। 

7 .आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment