न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो लोग नौकरी करना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि : आपको बता दें की पहले उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी। इसे बढ़ाकार 25 अक्टूबर 2020 तक कर दिया गया हैं।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय भर्ती पोर्टल, upvpsrecruitment.org पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
पदों का नाम : पदों की संख्या :
वृत्त लेखक : 09 पद
संपादक : 01 पद
अनुसेवक : 10 पद
अपर निजी सचिव : 23
शोध सहायक : 03 पद
समीक्षा अधिकारी : 19 पद
समीक्षा अधिकारी (लेखा): 01 पद
सुरक्षा सहायक (पुरुष) : 05 पद
सुरक्षा सहायक (महिला) : 01 पद
विशेष कार्याधिकारी प्रकाशन : 01 पद
योग्यता : उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, स्नातक और पोस्टग्रेजुएट निर्धारित की गई हैं।
चयन प्रक्रिया: भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

0 comments:
Post a Comment