न्यूज डेस्क: रेल मंत्रालय में नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक रेल मंत्रालय में प्रोफेसर के 5, एसोसिएट प्रोफेसर के 10, असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर के 1, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 1, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 1, असिस्टेंट रजिस्टरार के 2, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 2 और जूनियर असिस्टेंट के 2 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : रेल मंत्रालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार हीं निर्धारित की गई हैं।
वेतनमान : 7वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : रेल मंत्रालय के नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (एनआरटीआई) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
आवेदन की तिथि : आपको बता दें की रेल मंत्रालय के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2020 तक निर्धारित की गई हैं।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrti.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment