नवरात्रि में ना करें ये 5 काम, माता रानी हो जाएंगी नाराज

न्यूज डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहा हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग नवरात्रि में कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे माता रानी नाराज हो जाती हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम आप नवरात्रि में भूलकर भी ना करें। तो आइये जानते हैं।

1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।

2 .अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आप बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल ना करें। इसके इस्तेमाल से माता रानी नाराज हो जाती हैं।

3 .चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती ना करें। आप इस बात का सदैव ख्याल रखें।

4 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे माता रानी नाराज हो जाती हैं।

5 .नवरात्रि व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसे अशुभ माना जाता हैं। आप इस बात का ख्याल रखें।

0 comments:

Post a Comment