मंगलवार के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे खास उपाय के बारे में जो उपाय मंगलवार के दिन करते हैं तो इससे जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

1 . ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और इस गुड़ को बाद में गाय को खिला दें। इससे जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

2 .मंगलवार के दिन गरीब बच्चों में लाल रंग की मिठाई बांटें। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी और जीवन में समृद्धि आएगी।

3 .मंगलवार के दिन आप हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के पास दीपक जलाएं। इससे जीवन में मंगल ही मंगल होगा।

4 .हर मंगलवार को व्रत रखना लाभकारी माना जाता हैं। इससे इंसान के जीवन पर हनुमान जी की कृपा होती हैं और इंसान को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं।

5 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी का व्रत करें तो कभी भी नमक न खाएं। इससे आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होगी। 

0 comments:

Post a Comment