अब ATM कार्ड की तरह होगा आधार, लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लगभग सभी काम में आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती हैं। इसे इंसान का पहचान माना जाता हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अब आधार कार्ड ATM की तरह होगा। इसे आप मात्र 50 रुपये में बनवा सकते हैं।

खबर के मुताबिक UIDAI ने जानकारी दी है कि अब आधार कार्ड को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड (PVC) पर रीप्रिंट कराया जा सकता है। आपको बता दें की UIDAI ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है की यह आधार कार्ड सबसे लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। इसके सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट होगा।

आपको बता दें की इस कार्ड के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस कार्ड को बनाने के लिए 50 रुपए का शुल्क देना होगा। आवेदन करने के बाद यूआईडीएआई 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाकके  स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर पहुंचा देगा। आप चाहें तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक https://uidai.gov.in/hi/

0 comments:

Post a Comment