न्यूज डेस्क: चीन LAC पर अपनी गंदी चाल चलने से बाज नहीं आ रहा हैं। जिसके कारण सीमा पर दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा हैं जो कभी भी युद्ध में बदल सकता हैं। इसी बीच अमेरिका ने चीन को साफ शब्दों में कह दिया हैं की वो भारत के साथ तनाव को बढ़ाना बंद करें।
एक रिपोट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो ने कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में चीन से सीधे आमना-सामना हो रहा है। चीन ने भारत के खिलाफ बड़ी संख्या में सैन्य बलों को तैनात करना शुरू कर दिया है। हम किसी भी कीमत पर चीन को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे देंगे।
उन्होंने कहा कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकों में समझ और नीतियां विकसित होना शुरू हुई हैं। हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पेश खतरों का एकजुट होकर विरोध कर सकते हैं। इस लड़ाई में निश्चित ही अमेरिका की जरूरत है और हम भारत के साथ खड़े हैं।
वहीं अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार ने कहा की चीन से अब बातचीत करने से कोई फायदा नहीं होने वाला हैं क्यों की चीन अपनी विस्तारवादी सोच को नहीं छोड़ेगा। अब वक्त आ गया हैं की चीन को उसी की भाषा में जवाब दिए जाये।

0 comments:
Post a Comment