साउथ चाइना सी में बढ़ा तनाव, अमेरिका और चीन के बीच सीधी भिड़ंत

न्यूज डेस्क: साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुआ हैं। जिससे चाइना सी में तनाव बढ़ने की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। एक रिपोट के मुताबिक चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के मिशन का विरोध किया हैं।

खबर के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी युद्धपोत ने शुक्रवार को पारासेल द्वीपों के निकट उसके जलक्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश किया हैं । जो किसी भी कीमत पर चीन को मान्य नहीं हैं। चीन अमेरिका की इस हरकत को बर्दास्त नहीं करेगा।

वहीं अमेरिका शुरू से ये कहता आया हैं की साउथ चाइना सी चीन का हिस्सा नहीं हैं और चीन इन इलाकों पर अपना अधिकार नहीं जाता सकता हैं। अमेरिका चीन को साउथ चाइना सी पर कब्ज़ा करने नहीं देगा। अमेरिका का मिसाइल विध्वंसक जॉन एस मैकेन दक्षिण चीन सागर में गश्त कर रहा हैं। जिससे चीन की टेंशन बढ़ी हुई हैं।

आपको बता  दें की पीएलए की सदर्न थियेटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग नानदोंग ने कहा कि बीजिंग मांग करता है कि अमेरिका ऐसी गतिविधियों को बंद करे। वहीं अमेरिका को चीन की मांग और धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैं। जिसके कारण चाइना सी में तनाव बढ़ता जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment