न्यूज डेस्क: बिहार पंचायती राज विभाग में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।
पदों का विवरण : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 126 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।
योग्यता : पंचायती राज विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित गई हैं।
आवेदन की तिथि :
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 21 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 नवंबर 2020
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर कर सकते हैं।
वेतनमान : 5200-20200 / 2800 / -, पे लेवल - 5
आयु सीमा : उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment