न्यूज डेस्क: आपने अक्सर नर या मादा के बारे में सुना होगा। लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चिड़िया खोजी हैं जो आधा नर और आधा मादा हैं। ये चिड़िया मादा के रूप में अंडा भी दे सकती हैं और इनसे गुण नर वाले भी हैं। इसका नाम रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स रखा गया हैं।
खबर के मुताबिक पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है, जब चिड़िया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं। ऐसी चिड़िया बहुत कम जन्म लेती हैं। ऐसा कभी कदार ही होता हैं जब इस तरह की चिड़िया जन्म लेती हैं।
वैज्ञानिक बताते हैं की ऐसी चिड़िया का जन्म तब होता है, जब नर के दो स्पर्म मादा के ऐसे अंडे से मिलते हैं, जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं। ऐसी स्थिति में भ्रूण में नर और मादा दोनों का क्रोमोजोम आ जाता है। आपको बता दें की 64 साल पहले अमेरिका के पाउडरमिल एविएशन रिसर्च सेंटर में ऐसा मामला सामने आया था। इसके बाद फिर इसतरह के मामले सामने आये हैं।

0 comments:
Post a Comment