बिहार में गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग, लोगों की बढ़ी परेशानी

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ राज्य के सभी जिलों में गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग हो रही हैं। साथ ही साथ बाहर से आने जानें वाले लोगों पर नजर रखी जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में जगह- जगह पर गाड़ियों की तलाश हो रही हैं। इतना ही नहीं चुनाव कार्य के लिए गाड़ियों की भी जब्ती अभी से ही शुरू हो गई है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। साथ ही साथ आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

आपको बता दें की चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि वह मतदान की तिथि के चार दिन पहले गाड़ियों की धरपकड़ करे। लेकिन जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दौरान ही गाड़ियों की जब्ती शुरू कर दी है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही हैं।

खबर के मुताबिक जिला प्रशासन के द्वारा स्कूली बस के अलावा ऑटो, कार, बस, बाइक आदि की जब्ती शुरू होने से लोगों को परेशानी होनी तय है। खास कर जो लोग प्रतिदिन ऑफिस या काम पर जाते हैं उनकी परेशानी बढ़ सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment