बुधवार को इस मंत्र के साथ करें भगवान गणेश की पूजा, मिलेगी अपार सफलता

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन अगर आप मंत्रों का जाप करते हुए भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। साथ ही साथ आपको जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होगी।

1 .बुधवार के दिन 'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः' मंत्र के जप करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी हो जाती हैं। इससे इंसान को सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती हैं।

2 .बुधवार के दिन 'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः मंत्र का जाप करते हुए भगवान गणेश के चरणों में देसी घी का दीपक जलाएं। इससे जीवन के दुख-दर्द समाप्त हो जाएंगे और आपको अपार सफलता मिलेगी।

3 .बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद घी-गुड़ गाय को खिला देनी चाहिए। इससे जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं और इंसान को आर्थिक धन लाभ प्राप्त होता हैं।

4 .बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

5 .शास्त्रों में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है।  माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आप  'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः' मंत्र के जाप करते हुए भगवान गणेश की पूजा करें।

0 comments:

Post a Comment