धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप करना सबसे लाभकारी उपाय माना जाता हैं। इससे इंसान के जीवन पर शिव कृपा होती हैं तथा जीवन के दुख-दर्द का भी अंत हो जाता हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्र के बारे में जिस मंत्र का आप जाप कर सकते हैं।
शिव मंत्र का करें जाप।
1 . ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
2 .ॐ पार्वतीपतये नमः।
3 .ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
4 .ॐ नमः शिवाय।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार के दिन आप स्नान करने के बाद भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप आप 11 या फिर 108 बार करें। ऐसा करने से आपके जीवन पर भगवान शिव की कृपा होगी तथा आपके जीवन के दुख-दर्द समाप्त हो जाएंगे। इससे जीवन की परेशानियां खत्म होगी और हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। भगवान शिव भी प्रसन्न रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment