धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता हैं। इस दिन भगवान शिव की उपासना करना लाभकारी माना जाता हैं। इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं तथा इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
1 .सोमवार के दिन अगर आप सूर्योदय के समय शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हैं तो आपकी गरीबी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ आपको धन लाभ होगा।
2 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन सूर्यास्त के बाद शिव मंदिर में दीपदान करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे गरीब भी अमीर बन जाता हैं।
3 .शास्त्रों की मानें तो सोमवार के दिन भगवान शिव का चित्र घर की पूर्व दिशा में लगाएं। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होगी और आपको धनलाभ प्राप्त होगा।
4 . सोमवार की शाम को गाय के घी का दिया जलाएं। इससे गरीब भी अमीर बन जाता हैं तथा जीवन पर शिव कृपा बनी रहती हैं।
5 .सोमवार के दिन शिव मंदिर जा कर शिव जी को जल और दूध अर्पित करें। इससे आपके भाग्य खुल जाएंगे और जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment