रोजगार पर बोले नीतीश- सबको सरकारी नौकरी किस देश में मिलती है?

न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला हैं। इस चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुदा हैं। क्यों की कोरोना काल के दौरान बिहार में काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं तो वहीं काफी मात्रा में युवा सरकारी नौकरी की भी तलाश कर रहे हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को निश्चय संवाद के जरिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोजगार देने के वादे पर व्यंग करते हुए कहा की बिहार में आपके परिवार के 15 साल के शासन में आपने कितने लोगों को रोजगार दिया हैं।

उन्होंने कहा की दुनिया में कौन से देश में हर किसी को सरकारी नौकरी मिलती है? ये संभव है क्या? हमने पिछले 15 वर्षों में कुल 6,08,893 युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती किया है। जबकि लगभग 65 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

नीतीश कुमार ने कहा की हमने शिक्षकों में 3198 लाख पद, पुलिस सेवाओं में 51, 241 पदों पर और विभिन्न अन्य सेवाओं में 1,59, 652 पदों पर नियुक्ति की हैं। आने वाले समय में और पदों पर भर्ती की जाएगी। हम इसपर पूरी तैयारी कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment