न्यूज डेस्क: यूपी सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया हैं। इसको लेकर नए गाइडलाईन तैयार किये गए हैं। जिसका पालन करते हुए 19 अक्टूबर से राज्य के सभी स्कूल खोले जाएंगे। पहले चरण में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं चलनी शुरू हो जाएंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 9वीं और 12वीं की कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। जिसमें कक्षा नौ और दस के बच्चे पढ़ने आएंगे।
वहीं दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगी। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चे पढ़ने आएंगे। यह नियम सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, सीबीएससी और आईसीएससी सभी विद्यालयों के लिए होगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाईन के नियमों का भी पालन करना होगा।
सरकारी गाइडलाईन का करना होगा पालन।
स्कूल खुलने के पहले पूरी तरह से सेनेटाईज कराया जाय, यह प्रक्रिया प्रतिदिन किया जाये।
स्कूल वाहनों और प्राइवेट वाहनों से आने वाले बच्चों को स्कूल पहुचाने के बाद वाहनों को सेनेटाइज किया जाये।
स्कूलों में सेनेटाईजर, हैंडवाश, थर्मलस्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाये।
स्कूलों में माता-पिता की अनुमति के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिए जाये।
स्कूलों में विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाये।
स्कूलों में प्रवेश और छुट्टी के समय सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जाये।
स्कूलों में हैंडवाश और सेनेटाई कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाये।

0 comments:
Post a Comment