न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की कानून वेवस्था को ठीक करने के लिए सीएम योगी ने ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं ताकि राज्य में गलत काम करने वाले लोगों पर तुरंत कारवाई की जा सके। साथ ही साथ उन्हें सख्त से सख्त सजा दिया जा सके।
सीएम योगी ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, उत्तर प्रदेश में होगा लागू
1 .सीएम योगी ने कहा है की यूपी में नवरात्र से शुरू होगा मिशन और ऑपरेशन शक्ति, ताकि महिलाओं के साथ अपराध करने लोगों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
2 .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पॉक्सो व महिला अपराध सम्बन्धी मुकदमों के निपटारे के लिए तेजी से कार्यवाही की जाएगी।
3 . उन्होंने कहा की महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित शिकायतें फर्जी न हों। इसकी पूरी पड़ताल के बाद ही कारवाई होगी।
4 .सीएम योगी ने कहा की 'मिशन शक्ति के द्वारा यूपी को अपराध मुक्त बनाया जायेगा। महिलाओं के साथ अपराध करने वालों पर सख्त कारवाई होगी।
5 .योगी ने कहा की शिथिलता, विलम्ब या लापरवाही की स्थिति में अभियोजन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment