न्यूज डेस्क: सरकारी संस्थान में क्लर्क, स्टेनो और MTS के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण : सरकारी संस्थान में स्टेनोग्राफर, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और एलडीसी (लोअर डिविजनल क्लर्क) के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।
योग्यता : क्लर्क, स्टेनो और MTS के पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं-12वीं पास होनी चाहिए।
आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई हैं। एससी, एसटी वर्ग को आयु में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट भी दी गई हैं।
चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार https://ifb.icfre.gov.in/ पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और फटाफट अप्लाई करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 नवंबर 2020

0 comments:
Post a Comment