ओपिनियन पोल: बिहार में बनेगी NDA की सरकार, BJP जीतेगी सबसे ज्यादा सीट

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव का मौसम छाया हुआ हैं। सभी राजनितिक पार्टियां जनता को आकर्षित करने के लिए कई तरह के बादे कर रही हैं। इसी बीच एक सर्वे से खुलासा हुआ हैं की बिहार में एकबार फिर NDA की सरकार बन सकती हैं।

टाइम्स नाउ और सी वोटर के ओपनियन पोल के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 160 सीट पर एनडीए को जीत मिल सकती हैं। जबकि महागठबंधन को 76 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 7 सीटें, जिसमें पांच एलजेपी को मिल सकती हैं।

सर्वे के अनुसार इस चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव जीत सकती हैं। बिहार विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के खाते में 85, जेडीयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में नीतीश सरकार की पुनः वापसी हो सकती हैं। मुख्यमंत्री के रूप में 32 फीसदी लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 17.6 फीसदी लोग तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

0 comments:

Post a Comment