भारत के साथ युद्ध चीन को कर देगा बर्बाद, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क: चीन अपनी विस्तारवादी सोच के कारण भारत के साथ सीमा पर लगातार तनाव को बढ़ा रहा हैं। जो भारत को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं हैं। इस स्थिति में अगर चीन भारत के साथ युद्ध करता हैं तो वो पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास भले ही पावरफुल सेना है लेकिन भारत के पास दूसरे देशों का सहयोग हैं जो चीन पर भारी पड़ सकता हैं। आज के समय में चीन का सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। जिसका लाभ भारत को मिल सकता हैं।

खबर के अनुसार चीन के संबंध जापान, साउथ कोरिया, ताइवान और फिलिपिंस से बहुत खराब है। वहीं इस देशों के साथ भारत के संबंध अच्छे हैं। इतना ही नहीं चीन की विस्तारवादी नीतियों और कोरोना वायरस से अमेरिका भी चीन पर हमलावर हैं।

इस स्थिति में अगर चीन भारत के साथ युद्ध करता हैं तो उसे काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उसकी आर्थिक स्थिति भी बर्बाद हो जाएगी। आपको बता दें की साउथ चाइना सी में अमेरिका की नौसेना चीन को चुनौती दे रही हैं तो वहीं लद्दाख में भारतीय सेना चीन को चुनौती दे रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment