इन 6 देशों की जमीन पर चीन का कब्जा, बढ़ा रहा अपना साम्राज्य

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाला चीन विस्तारवादी की नीति पर चल पड़ा हैं जो आने वाले समय में विश्व युद्ध का कारण बन सकता हैं। एक ताजा रिपोट के मुताबिक दुनिया में 14 देशों के साथ चीन की सीमा लगती हैं। जबकि चीन 23 देशों के इलाकों को अपना हिस्सा बताता है।

खबर के मुताबिक चीन के नक्शे में मौजूद 6 देश पूर्वी तुर्किस्तान, तिब्बत, इनर मंगोलिया या दक्षिणी मंगोलिया, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग और मकाउ हैं। चीन इन देशों को अपना हिस्सा मानता हैं और इन देशों को अपना प्रान्त घोषित कर चूका हैं।

वहीं चीन भारत सहित दुनिया के कई  देशों की जमीन पर भी कब्जा किये बैठा हैं। बता दें की चीन दक्षिणी चीन सागर पर भी अपना हक जताता है और इसे अपना मानता हैं। इन इलाकों में कई देशों की जल सीमाओं पर चीन नजर गड़ाए बैठा हैं।

आपको बता दें की चीन के कुल एरिया का 43% हिस्सा अवैध है। चीन इस हिस्से पर कब्ज़ा किये बैठा हैं। वहीं 35 लाख स्क्वायर किमी में फैले दक्षिणी चीन सागर पर कब्ज़ा करने की तैयारी में हैं। चीन यहां आर्टिफिशियल आइलैंड भी बना चुका हैं तथा अपनी सेना को तैनात कर रखा हैं।

0 comments:

Post a Comment