क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
मान्यताओं के मुताबिक क्रिसमस पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिन पर मनाया जाता हैं। दरअसल यीशु जब बड़े हुए तो उन्होंने पूरे गलीलिया में घूम−घूम कर उपदेश दिए और लोगों की हर बीमारी और दुर्बलताओं को दूर करने के प्रयास किए।
मिली जानकारी के मुताबिक यीशु जीवन पर्यन्त मानव कल्याण की दिशा में जुटे रहे और पूरी दुनिया को एक दिशा दिखाई। जिसके कारण लोग 25 दिसम्बर यानि यीशु के जन्मदिवस को क्रिसमस के रूप में मनाने लगे।
कैसे मनाया जाता हैं क्रिसमस।
इस पर्व के दौरान सभी लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं जिसे अच्छे अच्छे उपहारों से सजाया जाता है। साथ ही साथ लोग अपने घरों को सजाते हैं और चर्च जा कर प्राथना करते हैं।

0 comments:
Post a Comment