4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव :
खबर के मुताबिक पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और मध्य यूपी में प्रदेश के सभी 75 जिलों को बांटा जाएगा। इसके आधार पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर पंचायती राज्य विभाग में तैयारी में जुटा हुआ हैं। ऐसा करने से चुनाव कराने में भी आसानी होगी।
कब होगा यूपी पंचायत चुनाव :
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने पंचायत चुनाव को लेकर एक बैठक बुलाई थी। जिसमे ये निर्णय लिया गया हैं की राज्य में 31 मार्च से पहले पंचायत चुनाव कराया जायेगा। इसको लेकर अधिकारियों को भी आदेश जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की आज यानि की 25 दिसंबर की रात से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा हैं। आज से इनके खाते पर रोक लगा दी जाएगी और इनका कार्यकाल समाप्त हो जायेगा। उम्मीद हैं की बहुत जल्द चुनाव की तारीख का भी एलान हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment