खबर के मुताबिक शिक्षा विभाग ने इसको लेकर एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया है जिसके माध्यम से तबादले की करवाई पूरी की जाएगी और शिक्षक मनचाहा तबादला ले सकेंगे। इसके लिए नियोजित शिक्षकों को ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई करनी होगी। क्यों की ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार बहुत जल्द इसके लिए नियोजित शिक्षकों से आवेदन मांगे जाएंगे। साल के पहले महीने से मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिलनी शुरू हो जाएगी। विभाग इसकी पूरी तैयारी करने में जुटा हुआ हैं। तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं।
बता दें की महिला व दिव्यांग शिक्षकों को सेवाकाल में एक बार के लिए अंतरजिला और अंतर नियोजन तबादला मिलेगा। जबकि पुरुष नियोजित शिक्षकों को म्चूयल तबादला का लाभ प्राप्त होगा। इसकी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment